बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। हालांकि, वेस्टइंडीज ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

मैच के पांचवें दिन 369 रन के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 386 रन बनाए और 30 रन की बढ़त हासिल की।

तौहीद हृदोय ने दूसरी पारी में 82 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में नाबाद दोहरा शतक लगाया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में मुशफिकुर रहीम 7 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *