भारत की 17 साल की एथलीट शौर्या आंबुरे ने सेनेगल की राजधानी डकार में चल रहे यूथ ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने रविवार को महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) के फाइनल में 13.59 सेकंड का समय निकाला। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है। शौर्या इस टूर्नामेंट में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की इकलौती एथलीट थीं।
चीन की झांग केयी ने 13.17 सेकंड के विंड-असिस्टेड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। फ्रांस की अन्ना पीटर्स 13.57 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शौर्या उनसे सिर्फ 0.02 सेकंड पीछे रहीं।