सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को मिसाइल हमला हुआ। इसके चलते तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है।
हमले का आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाया गया है। सऊदी सेना ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई 2 बैलिस्टिक और 2 क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया गया है।
सऊदी के मुताबिक अरामको की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने फिलहाल अरामको की बिल्डिंग पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिल सना में हुई लगातार दो एयरस्ट्राइक के बाद बदले की बात कही थी।