दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला से अफेयर था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी और उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर उनसे जुड़ी अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई।
मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने रविवार को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अफेयर की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी।