दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। रविवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया।