सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर शुक्रवार, 6 नवंबर को मुंबई में लॉन्च हुआ। इस मौके पर सलमान ने फिल्म की कहानी, स्क्रिप्ट में बदलाव और सेंसर बोर्ड से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सरकार के दबाव की चर्चाओं पर उन्होंने साफ कहा कि स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था।
वहीं, जिंदगी और काम के दबाव पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लाइफ का प्रेशर दूसरों को लेता हूं, खुद नहीं लेता हूं। फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।