पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को शुक्रवार को उनके पद से हटा दिया गया। फिलहाल वे हाउस अरेस्ट में हैं। सीनेट के 44 सदस्यों ने पेना को पद से हटाने के पक्ष में सर्वसम्मति से वोट दिया।
देश के एक बड़े बैंक यूएनो के डूबने के बाद पेना के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। उन पर पद पर रहते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया गया है।
बैंक के डूबने से करीब 30 लाख ग्राहक प्रभावित हुए हैं। तीन दिन पहले नियामक एजेंसियों ने यूएनो बैंक को अपने कब्जे में ले लिया था।
इसके बाद ग्राहकों की जमा पूंजी और बैंक कार्ड का इस्तेमाल बंद हो गया। इससे देश में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया।