यूरोप में गुरुवार को 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

यूरोप में गुरुवार को 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

यूरोप में गुरुवार को 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने कई विमानों का रास्ता बदलवाया, जबकि फ्रांस ने डबलिन से रोम जा रही फ्लाइट की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट भेजे।

विमान को फ्रांस के एव्रू सैन्य एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें 151 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। अब तक किसी भी विमान में विस्फोटक नहीं मिला है।

इस हफ्ते यूरोप में विमानों को धमकियां मिलने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मंगलवार को भी करीब 10 विमानों को ऐसी धमकियां मिली थीं। वहीं सोमवार को ब्रिटेन में भी करीब 7 फ्लाइट्स को धमकियां दी गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *