कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे चुम्बक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली

कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे चुम्बक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली

कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे चुम्बक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। खास बात ये है कि ये चुम्बक किसी महंगी मशीन से नहीं, बल्कि माणिकतला के एक लोकल वर्कशॉप में बने स्पेशल चुम्बक से निकाला गया।

बच्चे का नाम आराफात अली है, जो उत्तर 24 परगना के बादुड़िया का रहने वाला है। मंगलवार को उसकी मां उसे लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ अस्पताल लाई थी।

चुंबक उसकी सांस की नली से होते हुए दाएं ब्रॉन्कस में पहुंच गया था। CT स्कैन-एक्सरे में पता चला कि खिलौने में इस्तेमाल होने वाले ताबीज जैसे आकार का छोटा चुंबक उसके फेफड़े में फंसा है। इससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *