फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मंगववार को मुंबई में दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सलमान खान, बॉबी देओल, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।
सलमान ने पार्टी में ब्लैक शर्ट और जींस पहनी थी। पार्टी में सलमान के पहुंचते ही पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा और उनका नाम लेकर आवाज लगाने लगे। इस दौरान पैपराजी लगातार ‘हैप्पी दिवाली’ और ‘लव यू भाईजान’ कहते सुनाई दिए। इस पर सलमान ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें थम्ब्स अप दिखाया।