रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे राउंड में बुधवार को तीन टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की। कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराया, विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से मात दी, जबकि उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया।
कर्नाटक की जीत में मैनवंत कुमार का शतक और श्रेयस गोपाल की गेंदबाजी अहम रही। विदर्भ के लिए हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने मध्य प्रदेश की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लिए। उत्तराखंड की जीत में पहली पारी के 153 रन बनाने वाले डेगा निश्चल और दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले जगदीश सुचित की भूमिका रही।