बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज 61वां जन्मदिन है। इस बीच शाहरुख मुंबई स्थित अपने घर मन्नत पहुंचे और बालकनी से सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा।
हर साल की तरह कई फैंस मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बीच मन्नत के बाहर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।
शाहरुख हर साल बर्थडे पर मन्नत की बालकनी के जरिए फैंस से मिलते हैं। हालांकि इस साल मन्नत में रिनोवेशन का काम जारी होने के बावजूद वे फैंस से मिले।
वहीं मन्नत की दीवारों में प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिए शाहरुख खान की तस्वीर दिखाई जा रही है। बुर्ज खलीफा में लाइट्स के जरिए भी शाहरुख को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं।