भारत ने एशियन हॉकी चैंपियंस में साउथ कोरिया को 8-0 से हरा दिया। दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि छह अन्य खिलाड़ियों ने एक-एक गोल दागा।
भारत ने लीग स्टेज के सभी पांच मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहा। अब 4 नवंबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना फिर साउथ कोरिया से होगा।