देश में महंगाई, ऊंची ब्याज दरों और दुनिया में चल रहे तनाव के बावजूद लोगों ने अक्टूबर में जमकर खरीदारी की। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक रही। इसका असर GST कलेक्शन, कारों की बिक्री, डिजिटल पेमेंट और बिजली की खपत के आंकड़ों में भी दिखा।
अक्टूबर में देश का GST कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 22.9% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी महीने यह करीब 1.88 लाख करोड़ रुपए था। यह बढ़ोतरी बताती है कि त्योहारी सीजन में बाजार में खरीदारी अच्छी रही।