मालदीव के विपक्षी नेता अब्दुल्ला शाहिद को नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के प्रमुख हैं।
64 साल के शाहिद को सोमवार रात 10 बजे राजधानी माले में अदालत के वारंट पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि शाहिद पर 18 साल से कम उम्र के एक नाबालिग के यौन शोषण का आरोप है।