यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को यमन के अदन में राष्ट्रपति भवन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यहां 15 दिन पहले हुए हमले में 4 लोगों की मौत हुई थी। हूतियों ने सऊदी अरब के मदीना इलाके की ओर भी ड्रोन भेजा, जिसे सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हवा में ही मार गिराया।
यमन सरकार के एक सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने अदन एयरपोर्ट पर भी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि मिसाइलें अपने निशाने पर लगीं या नहीं।