भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मुकाबला जीतेगा या नहीं। क्योंकि टीम इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
डिबेट इस बात पर है कि सूर्यवंशी यह मैच खेलेंगे या नहीं। इसकी वजह है कि ईशान किशन ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस शुरु कर दी है। अब अगर उनकी प्लेइंग-11 में वापसी होती है, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ सकता है।