पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा, पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपए जारी करेंगे और दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम एकता नगर भी जाएंगे। यहां वे सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे और नर्मदा आरती में शामिल होंगे।

पीएम एकता नगर में ₹400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी 30 अक्टूबर को सबसे पहले बनासकांठा में IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर जाएंगे। इसके बाद वे बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *