सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर एक नाबालिग ने दो चाकू लेकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया।
उसने ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाया। जवाब में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटना के बाद सर्बिया में सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया गया, जो देश में खतरे का सबसे ऊंचा स्तर है।