दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीन अब घर बैठे ही एक नए मोबाइल ऐप के जरिए शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ नाम के इस ऐप को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीसीआईआईडीसी) ने लॉन्च किया है। इसके जरिए पूरे शहर में लगभग 208 रिटेल स्टोर जुड़े हुए हैं।
हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। इसीलिए को ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 48 घंटे के भीतर खुद दुकान पर जाकर अपनी बोतलें लेनी होंगी।