भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंडिया-A में शामिल किया गया है। दोनों न्यूजीलैंड A के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए शामिल किया गया है।
चार दिन का यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के लिंकन में खेला जाएगा। हालांकि, पंत का खेलना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा।