अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर ने पारी के दौरान पूरा किया गया एक रन टीम के खाते में नहीं जोड़ा।
इससे झारखंड की टीम 1 रन से मैच हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एसोसिएशन ने इस मामले में