सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को ऑफर दिया

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को ऑफर दिया

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को ऑफर दिया है। यह ऑफर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के कर्मचारियों के लिए है। कंपनी ने यह जानकारी अपने ब्लॉग में दी।

स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने की यह योजना कंपनी के कई विभाग के कर्मचारियों पर लागू होगी। इनमें AI एक्सपीरियंस, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, Xbox और Windows + Devices शामिल हैं। डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग में काम करने वाले लोगों को इससे बाहर रखा गया है।

कंपनी का कहना है कि नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। भारत में कंपनी के 23 हजार कर्मचारी हैं। इनमें से कितनों को ऑफर मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। भारत में पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *