दिवाली के त्योहार से पहले बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक और मॉडर्न एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। 24 अक्टूबर को दिल्ली में डिजाइनर अभिनव मिश्रा के फैशन शो में अभिनेत्री कृति सेनन शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं।
कृति ने ग्रे और सिल्वर कलर का हैवी मिरर-वर्क वाला लहंगा पहना। इस लुक की मुख्य खासियत पारंपरिक दुपट्टे की जगह शीर फैब्रिक का केप स्टाइल दुपट्टा रहा।
वहीं, मुंबई में आयोजित दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी, मृणाल ठाकुर, श्रिया सरन और उर्मिला मातोंडकर एथनिक लुक्स में पहुंचीं।