टिप टिप बरसा पानी…’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त…’ और ‘अंखियों से गोली मारे…’। 90 के दशक में इन गानों ने रवीना टंडन को लाखों दिलों की धड़कन बना दिया था। पर्दे पर उनकी अदाओं के दीवाने थे, उनकी खूबसूरती के चर्चे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते थे।
लेकिन जिस रवीना पर एक दौर में पूरा जमाना फिदा था, उनकी अपनी मोहब्बत की कहानी इतनी आसान नहीं थी। बचपन में कभी जिस लड़के को पसंद किया, उसने चोटी खींचकर मोटा कह दिया। बचपन का