रूस के राष्ट्रपति पुतिन के करीबी माने जाने वाले सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। करीब दो साल से उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट’ ने चुनाव जीत लिया है।
छात्र सरकार के भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। वुचिच के मुताबिक, छात्रों के गठबंधन को संसद की 250 में से कम से कम 135 सीटें मिली हैं, जबकि उनकी पार्टी को करीब 105 सीटें मिलने का अनुमान है।