साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया 3 साल बाद पारी के अंतर से कोई टेस्ट हारा है। इससे पहले उसे 2023 में इंडिया के खिलाफ पारी से हार मिली थी। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
मैच के पहले 2 दिन बारिश के कारण सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बवुमा के शतक की बदौलत 9 विकेट पर 425 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली