दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच फिर कॉकरोच पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है।
इससे पहले पुलिस ने इन्हें गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन दोनों नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से और समय मांगा है।
दोनों नेताओं को बुधवार को दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्हें 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था।
वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट आज AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर भी फैसला सुनाएगा। दरअसल, बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए ₹10,000 का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने को कहा गया था।