भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच क्राइस्टचर्च में दोपहर 12:30 बजे से शुरु होगा।
इस फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भिड़ी थी। तब भारत ने अहमदाबाद में 96 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।
मैच में भारतीय ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।