दिल्ली में बीकानेर हाउस ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की हालिया दिल्ली प्रदर्शनों वाली कई फोटो प्रदर्शनी में से हटा दी हैं। यह कदम उनकी प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले उठाया गया। इस मामले में बीकानेर हाउस की तरफ से कोई बयान हीं आया है।
रेहान की सोलो एग्जिबिशन का नाम ‘नो आइडिया इज फाइनल’ है। इसका प्रीव्यू बुधवार को हुआ और यह गुरुवार से दर्शकों के लिए खुलेगी। इसमें पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं, लेकिन अब करीब 40 बची हैं। रेहान की खींची हुई 70 से ज्यादा फोटो हटाई गईं हैं।
इस पर रेहान ने कहा कि राजनीतिक माहौल का हवाला देकर फोटो हटाई गई हैं। लेकिन वह तिरंगे के फोटो नहीं हटाएंगे। वहीं, प्रियंका गांधी ने