ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने तीसरे दिन 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 रन पर 1 विकेट गंवा दिया था।
मंगलवार को कप्तान टेम्बा बावुमा ने गकेबरहा में 179 रन की पारी खेली। मार्को यानसन ने 85 रन बनाए। साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया।