विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। इसमें 146 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिनमें 5 टीमों को मिलाकर 27 खिलाड़ियों की जगह खाली है।

इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी है। बेस प्राइस वह शुरुआती कीमत होती है, जहां से किसी खिलाड़ी के लिए बोली शुरू हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं कि खिलाड़ी को 50 लाख रुपए मिलना तय है। अगर कोई टीम बोली नहीं लगाती, तो खिलाड़ी अनसोल्ड भी रह सकती है।

ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी हैं। लेकिन टीमों को भारतीय खिलाड़ियों के लिए 20 और विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 जगह भरनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *