मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे रविवार देर रात उनसे मिलने घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई।
इस बीच, फायरिंग के आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। इनमें से एक ने प्यूमा लोगो वाली काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है।