बेंगलुरु में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे ट्रेलर का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम रणबीर कपूर ने ‘जय श्री राम’ के नारे से अपना भाषण शुरू किया और कन्नड़ भाषा में बोलकर वहां मौजूद लोगों का सम्मान किया।
वहीं रणबीर ने साउथ सुपरस्टार यश को ‘यश बॉस’ कहकर संबोधित किया। इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे।