बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें एक फैन अचानक उनके पास पहुंचकर पैर छूने लगता है। कृति ने स्थिति को सहजता से संभाला। इससे पहले भी सुष्मिता सेन, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, हनी सिंह और सनी देओल जैसे सितारों से जुड़े ऐसे वीडियो सुर्खियां बटोर चुके हैं। कृति इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर फिल्म और रक्षाबंधन के विज्ञापन से जुड़े विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं।