अमेरिका के कैलिफोनिया में करीब 30 हजार भारतीय मजदूरों को खेती का काम छोड़ना पड़ा है। इनमें से कई मजदूरों के पास अमेरिका में रहने और काम करने के पूरे कागजात नहीं हैं।
ऐसे में इमिग्रेशन एजेंसी ICE के छापों और पकड़े जाने के डर से मजदूर काम करने से बच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इससे फल और सब्जियों के दाम 30% से 32% तक बढ़ सकते हैं।