पंजाबी सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा और पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस हरमन बराड़ पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब परमीश ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हरमन को पहली बार स्टेज पर बुलाकर सबके सामने गले लगाया। उन्होंने हरमन को शो की स्पेशल गेस्ट कहकर संबोधित किया।