जयपुर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को चोखी ढाणी पहुंचे। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। यहां कालबेलिया नृत्य की धुन पर दोनों ने डांस किया। कठपुतली नृत्य का लुत्फ उठाया और पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया।
राजस्थानी माहौल के बीच फिल्म का प्रमोशन करते हुए दोनों ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि तेज धूप ने कलाकारों को परेशान किया। फोटो क्लिक करवाने और वीडियो शूट के दौरान दोनों बार-बार चेहरे पर टचअप करवाते नजर आए।