साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- ‘KG (रबाडा) अच्छे दिख रहे हैं।’
3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 18 से 22 अक्टूबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज्स पार्क में खेला जाएगा। अफ्रीकी टीम पहला टेस्ट 214 रन से हार चुकी है।