वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार बजट से पहले होने वाली चर्चाओं में लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स यानी LTCG टैक्स हटाने को लेकर मिलने वाले सुझावों को सुनने के लिए तैयार है। वित्त-मंत्री ने नई दिल्ली में ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ में यह बात कही है।
इसके अलावा सीतारमण ने देश की आर्थिक स्थिति, कैपिटल मार्केट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी सेक्टर में हो रहे निवेश पर भी बात की।
सवाल 1. LTCG टैक्स और STT को लेकर फाइनेंस मिनिस्टर ने क्या कहा?
जवाब: सीतारमण ने बताया कि देश और विदेश दोनों तरह के निवेशक इक्विटी पर लगने वाले LTCG टैक्स और सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को लेकर सवाल उठा रहे हैं।