पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह इलाके में पटरी से उतरी। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है।

पाकिस्तान में रेल हादसों का सिलसिला पुराना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 5 साल में देश में 500 से ज्यादा रेल हादसे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *