अमेरिका के मेक्सिको की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में शुक्रवार को इसायस तूफान टकराया। फ्लोरिडा और अलबामा में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की मौत अलबामा में अपने घर के अंदर हुई, जबकि दूसरे ने फ्लोरिडा के एस्कैंबिया काउंटी में जान गंवाई।
भारी बारिश के बाद करीब 9 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।