देशभर में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की सबसे ज्यादा धूम पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में रहती है।
दिल्ली में नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती की। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने मंदिर में खास सजावट की है। इसमें रजनीकांत के 230 से ज्यादा किरदारों की तस्वीरें और प्रतिरूप लगाए गए हैं। फैन पिछले 3 साल से हर नवरात्रि पर यह सजावट कर रहा है।