कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। करीब 7000 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
CJP के तीनों टॉप लीडर्स, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। तीनों को कल मुंबई से दिल्ली पहुंचने के बाद प्लेन से ही हिरासत में लिया गया था। पार्टी ने देर रात x पर बताया कि पुलिस ने उन्हें कहां रखा है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
CJP के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य