देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।
वहीं, रामनगर में पर्यटकों की चलती इलेक्ट्रिक कार पर पेड़ गिर गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे और पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग समेत कई सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। जोशीमठ में बारिश का पा