दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मलबे से एक और शव मिलने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।
इससे पहले 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में करीब 4 महीने की गर्भवती महिला भी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल 8 लोगों को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया।