भारत ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं टी-20 जीत भी है। भारत जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे सीरीज के बाद से कोई भी मैच नहीं हारा है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए। शेरफेन रदरफर्ड ने 56 रन की पारी खेली। भारत से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2