यूपी में सोमवार शाम 8 जिलों में अचानक मौसम बदल गया

यूपी में सोमवार शाम 8 जिलों में अचानक मौसम बदल गया

यूपी में सोमवार शाम 8 जिलों में अचानक मौसम बदल गया। करीब 4 बजे बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। धान और गन्ने की फसलें खराब हो गईं। उधर, लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फैजुल्लागंज के करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है।

बिहार में 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सारण में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। यहां करीब 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *