नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। 24 साल के यश के 27 सितंबर को लिए गए डोप सैंपल में तीन प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं।
इसके बाद एशियन ओलिंपिक काउंसिल (OCA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रोविजनल सस्पेंड कर दिया है। अब वे एशियन गेम्स से जुड़ी किसी भी खेल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।