एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें चोट लगी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा दावा एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नुसरत बाली में एक काम के सिलसिले में गई थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं।

सूत्रों के मुताबिक, इलाज के चलते नुसरत को बाली में अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है।

बता दें कि हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *